Tuesday, 16 July 2013

Hadeesi Hadse 93


अज़ल औरत के साथ
सहाबी अबू सईद खिज़री कहते हैं कि  जब हम लोग गिज़वः (जिन लूट मार में मुहम्मद शामिल हुए उन्हें गिज़वः कहते हैं ) के सफ़र में थे तो हमारे साथ गिज़वः के कुछ कैदी थे. उस वक़्त हम लोगों को औरतों की कुछ ज्यादह ही ज़रुरत महसूस हुई क्योंकि हमारे साथ हमारी बीवियाँ न थीं. हमने बाँदियों के साथ अज़ल करने का इरादा किया. इस फ़ेल के बाद मुहम्मद से दरयाफ्त किया. उनहोंने कहा तुम लोगों को अज़ल करने में कोई नुकसान नहीं, क्योंकि जो रूह पैदा होने वाली है, वह होकर रहेगी .
(बुख़ारी १५७८)

अबू सईद खिदरी कहते हैं कि हम लोगों को कुछ औरतें क़ैदी मिलीं और हम उनके साथ अज़ल करने लगे. मुहम्मद से पू छा, उन्हों ने कहा तुम ये करते ही रहोगे, जो रूह पैदा होने वाली है वह क़यामत के दिन तक ज़रूर पैदा होगी.
(मुस्लिम - - - किताबुल निकाह)
*अज़ल औरत के साथ ऐसे मुबाश्रत को कहते है कि ख़ुरूज से पहले तानासुल को बाहर कर लिया जाय जिससे हमल का अंदेशा नहीं रहता. देखिए कि मुहम्मद का ज़ेहनी मेयार क्या है। इस्लाम में औरत को मुकामी दर्जा है, इस पर सफ़हात रंगने वालों के मुंह पर अजली गलाज़त मल  देनी चाहिए.  जिना पर सौ कोड़े की सजा मुक़ररर करने वाले पैगम्बर बतलाएं कि  क़ैदी  और बांदी बन जाने वाली औरतें क्या माँ और बहने नहीं रह जातीं ? पैगम्बरी मर्तबा तो ये है कि मजलूम औरतों की इज्ज़त दोहरी हो जाए और वह इसलाम में आने के बाद महफूज़ हो जाय .  
ज़ालिम पैग़म्बर
अनस कहता है कि खैबर में रात के वक़्त मुहम्मद ने मफ्तूहीन को क़त्ल करने के बाद इनके बीवी बच्चों को क़ैद कर लिया . 
(बुख़ारी १५८९)

ये है इस्लामी पैगम्बर का इंसानी किरदार जिसकी मिसाल दुन्या में कहीं नहीं मिलेगी.फ़तह पाने के बाद उमूमन मुखालिफ को क़ैद कर लिया जाता था और बाल बच्चों का तो कोई कुसूर ही नहीं होता जिनको क़ैद करके मुसलमान खुले बाज़ार में नीलाम और फरोख्त किया करते थे. ऐसे ज़ालिम शख्स की पैरवी मुसलामानों को आज की दुन्या में कैसे सुर्ख रु कर सकती है .  

अबू सुफ़्यान का ख़्वाब
अब्दुल्ला बिन अब्बास से हदीस है कि अबू सुफ़्यान मुहम्मद से कई बार लड़ा था और मुहम्मद का बद तरीन दुश्मन था . एक दिन मुहम्मद से बोला - - - ऐ अल्लाह के नबी मेरी तीन बातें मानिए।
 मुहम्मद ने कहा, कहो. 
उसने कहा पहली बात मेरी बेटी हबीबा से, जोकि दुनयाँ की खूब सूरत तरीन औरत है, निकाह कर लीजिए. 
मुहम्मद ने कहा अच्छा ! 
फिर उसने कहा मेरे बेटे माविया को अपना मुंशी बना लीजिए. 
मुहम्मद ने कहा अच्छा ! 
फिर कहा मुझे काफ़िरों के साथ जंग करने की इजाज़त दीजिए, जैसा कि क़ब्ल इस्लाम मैं मुसलमानों के साथ लड़ता था. मुहम्मद ने कहा अच्छा !
(मुस्लिम - - - किताबुल फ़ज़ाइल)

मुहम्मद के हर अच्छा पर उनके मन में लड्डू फूटते थे, सुफ़्यान तो उनके दिल की बातें ही शर्त बना कर रखता था. मुहम्मद ने उसकी सारी बातें मान लीं.
 मुहम्मद की विरासत के लिए अबू सुफ़ियान, अली के मुक़ाबिले में बेहतर ही था, अली मुहम्मद के लेपालक थे और अबू सुफ़ियान मद्द ए मुक़ाबिल था. इस्लाम का बद तरीन दुश्मन होने के बाद भी मुहम्मद को अज़ीज़ था. मुहम्मद उसकी नस्लों के ख़ैर ख्वाह थे जिसने बारह पुश्तों तक हुकूमत की. उनको गुमान भी नहीं रहा होगा की अमीर माविया एक दिन क़बरस और यूनान तक अपना परचम लहराएगा . 

मुसलमान होने का पछतावा 
ओसामा बिन ज़ैद से हदीस है कि मुहम्मद ने लोगों को कबीला ए ख़ज़ाआ खिरका से जंग के लिए भेजा। जब कुफ़्फ़ार पर हम लोग ग़ालिब होने लगे तब मैं और एक अंसार ने मिल कर एक काफ़िर का पीछा करने लगे. उसने हमें ग़ालिब होता देख कर फ़ौरन कलिमा लाइलाह पढ़ लिया. ये सुन कर मेरे साथी ने पेश कदमी रोक ली लेकिन मैं ने अपना नेज़ा बढ़ा कर उसको क़त्ल कर दिया. 
जंग से वापस आकर पूरा वाक़ेआ ओसामा ने मुहम्मद को सुनाया. सुनकर मुहम्मद ने कहा 
ओसामा तुमने कालिमा पढ़ लेने के बाद भी उसको क़त्ल कर दिया ? 
ओसामा ने कहा उसने अपनी जान बचाने के लिए कालिमा पढ़ा था लेकिन मुहम्मद ने कल़ाम को इस क़दर दोहराया कि मैंने दिल में कहा 
'काश मैं इस दिन से पहले मुसलमान न हुवा होता. 
(बुख़ारी १६०१)

* मुहम्मद की हठ धर्मी पर ओसामा के दिल में एक बग़ावत की आवाज़ पैदा हुई कि मुहम्मद किस दर्ज खुद पसंद थे कि उनके नाम का झूटा सहारा भी कोई ले रहा हो तो उसे क्यों मार जाए. 
इस हदीस को ओलिमा अक्सर दोहराते हैं मगर अधूरी. कभी भी ओसामा के दिल में उठने वाला दर्द मंज़र ए आम पर नहीं लाते. 


जीम. मोमिन 

Tuesday, 9 July 2013

Hadeesi Hadse 92



बुख़ारी 1560
कअब बिन अशरफ़ से बदला 

 हदीस है कि मुहम्मद ने अपने सहाबियों को मुखातिब होकर कहा तुम में से कौन ऐसा शख्स है जो कअब बिन अशरफ़ की तरफ से मेरे दिल को खुश करे ? क्योंकि इसने अल्लाह और अल्लाह के रसूल को तकलीफ दी है . 
यह सुनकर मुहम्मद इब्न मुस्लिमा ने पूछा या रसूलिल्लाह क्या आप चाहते है उसे क़त्ल कर दिया जाय ?
मुहम्मद ने कहा हाँ .
मुहम्मद बिन मुसल्लिमा ने एक साज़िश रची और कअब बिन अशरफ़ के पास गया और कहा मुहम्मद ने मुझे एक मुसीबत में डाल दिया है , वह हम से सदका तलब करता है , तुम मुझे एक या दो दशक खजूरें क़र्ज़ दो ताकि मेरी जान छूटे . 
कअब बिन अशरफ़ ने इसके बदले उसकी बीवी और बच्चों को रहन रखने की शर्त रखी जिसे वह टाल गया मगर अपने हथ्यार रहन रखने पर राज़ी हो गया और रात को आने का वादा करके चला गया . 
रात को जब वह कअब बिन अशरफ़ के घर पहुंचा तो उसके रिश्ते का भाई अबू नायला इसकी साजिश में शामिल हो गया । अबू नायला ने कअब बिन अशरफ़ को आवाज़ लगाई और मुस्लिम के आने की इत्तेला दी . 
कअब बिन अशरफ़ अपने रजाई भाई की आवाज़ सुन कर मुतमईन हो गया और दरवाज़ा खोल दिया। कुछ देर बाद ही दोनों ने मिल कर कअब बिन अशरफ़ का काम तमाम कर दिया .
  
**मुन्ताकिम अल्लाह के मुन्ताकिम रसूल की बातनी सूरत देखिए जिनको मुसलमान सरवरे कायनात कहते हैं कि अपनी ही उम्मत से कितना बोग्ज़ रखते थे , किस क़दर कीना परवर थे . सहाबए किराम का घटिया तरीन किरदार देखिए कि जिन्हें आप अपने ईमान का मीनार तसुव्वर करते हैं , किस कद्र गलीज़ हुवा करते थे . ज़्यादः तर मुहम्मद के साथी ऐसे ही थे जिनका हम गुणगान करते करते नहीं थकते . यह सब उन ओलिमा की बरकत है जिनको मैं "अपनी माँ के ख़सम" लिखता हूँ .
 मुहम्मद अपने रकीब को क़त्ल करके दिल की ठंडक महसूस करते हैं और दावा करते हैं पैगम्बरी का , आज के माहौल में इसे माफिया सरगना का कारनामा कहा जाता है . इनकी पैरवी करते हुए अरब हुक्मरानों ने अपने हरीफ के साथ हमेशा यही सुलूक किया है . तारीख इस्लाम देखें , पाएँगे कि बहुत कम हुक्मरानों ने लंबी उम्र और फितरी मौत पाई है . अफ़सोस और हैरत का मुक़ाम यह है कि मुहम्मद जिनके अन्दर दूर दूर तक आला इंसानी क़दरों की झलक तक नहीं थी , उनकी बड़ी उम्मत मौजूद है, ऐसे रहनुमा की उम्मत का जो हशर होना चाहिए वह मुसलमानो की शक्ल में मौजूद है . मुसलमानों की पस्ती की वजह इनका पैगम्बर है और उसकी रची हुई कुरआन सामने है , कहीं जाने की ज़रुरत नहीं है 
मुस्लिम - - - किताबुल मसाइल 

अब्दुल्ला बिन उमर कहते हैं कि हम ज़ैद बिन हारसा को ज़ैद बिन मुहम्मद कहा करते थे , इस लिए कि आपने_(मुहम्मद ने) इसे गोद लिया था , यहाँ तक कि कुरान में उतरा 
"पुकारो इन्हें इनके बापों की तरफ निस्बत करके , यह अच्छा है अल्लाह के नज़दीक . "
*यह अब्दुल्ला बिन उम्र की मुस्तनद गवाही है की ज़ैद एक ज़माने तक मुहम्मद का बेटा रहा जिसकी बीवी जैनब से मुहम्मद ने नाजायज रिश्ता बना लिया थ। बाद में इसे बिन ब्याही बीवी बना कर जिंदगी भर इस्लामी कानून के एतबार से हराम कारी करते रहे ऐसे सैकड़ों मुआमले हैं जिसके तहत मुहम्मद पर बार बार संग सारी की जा सकती है. 
 
बुख़ारी १५६१ 
मुन्तक़िम रसूल 

मुहम्मद का एक कट्टर मुखालिफ अबू राफ़े नाम का एक ताजिर हुवा करता था जो कि बड़ा मुखय्यर था और मदीने में किला बनवाकर रहता था . इक़्तेदार में आने के बाद मुहम्मद ने इसे सजा देने की ठान ली . उन्होंने उसे क़त्ल कर देने का मंसूबा बनाया . इसके लिए उन्हों ने अब्दुल्ला इब्न अतीक के साथ कुछ अंसारियों को रवाना किया . दिन ढल रहा था , उसने अपने साथियों को किले के बाहर छिपा दिया और खुद दरबान को एतमाद में लेकर किले के अन्दर दाखिल हो गया . इसने अन्दर जाकर देखा कि अबू राफे अपने अहबाब के साथ किस्सा गोई का लुत्फ़ ले रहा है .वह वहीँ दुबक कर बैठ गया और महफ़िल के ख़त्म होने का इंतज़ार करने लगा . जब सब चले गए तो अबू राफे अपने बाल बच्चों से मह्व गुफ्तुगू था . अतीक चराग बुझने का इंतज़ार करने लगा , अँधेरा होते ही उसने अबू राफ़े को क़त्ल कर दिया और क़िला फांद कर बाहर आ गया, जिसमे इसका एक पैर भी टूट गया . इसने मुहम्मद के पास आकर पूरी रूदाद सुनाई और शाबाशी भी इनाम के साथ साथ लिया . 

  *क्या यह ओछी हरकत किसी पैगम्बराना शान के शायान ए शान है ?
मुहम्मद को इनके जाँ निसार मुहसिन ए इंसानियत कहते हैं जब कि मुहम्मद अपने मुखालिफों के बद  तरीन दुश्मन थे . उनकी ज़ालिमाना फितरत का आइना दार क़ुरआन है जो इन्तेकामी आग से भरा हुवा है . मुहम्मद को अपना अदना से अदना मुखालिफ भी गवारा न था . 

बुखारी १५६४ 
तुझ पर मेरे माँ बाप कुर्बान 

सहाबी सईद इब्न वेक़ास कहते हैं कि मुहम्मद जंगे ओहद के दिन अपने तमाम तीर तरकश से निकाल निकाल कर हमें देते जाते थे और कहते जाते थे कि तुझ पर मेरे माँ बाप कुर्बान , तीर मारे जा. 
**मुहम्मद की माँ इनके पैदा होने के कुछ साल बाद ही अल्लाह को प्यारी हो गई थीं और बाप इनकी विलादत से पहले ही बीमार होकर मर गए थे . यही इनकी बद नसीबी है. अगर मां बाप का साया इन के सर पर इनकी उम्र पयंबरी तक कायम रहता तो यह उनको एक एक तीर पर कुर्बान न करते, जिनके पैरों तले बच्चों की जन्नत दबी हुई होती है उनकी शान में ऐसा मुहाविरा रायज न करते . 
इसी तरह उनकी कोई बड़ी या छोटी बहन होती तो औरतों के हक में ऐसी नाज़ेबा हदीसें न बघारते . सच तो यह है क़ि मुहम्मद अपने भाई बहन जैसे खूनी रिश्तों से महरूम रहे हैं ,जिस से फर्द में हुब्ब और एहतराम का जज्बा पनपता है . वह इसी लिए हर मौके पर इंसानी खून के प्यासे नज़र आते हैं उनमे एक बद तरीन खू यह थी कि वह अपने बुजुर्गों और मोह्सिनो के हक़ में एहसान फरामोश थे . अबू लहब उनके ऐसे चचा थे जिन्होंने इनकी विलादत की ख़ुशी में अपनी बांदी को आज़ाद कर दिया था और उसे भतीजे के लिए दूध पिल़ाने की नौकरी दे दी थी , वजह ये कि मुहहम्मद उनके मरहूम भाई अब्दुल्ला की निशानी थे.  
उनहोंने मुहम्मद को इतना निभाया कि मुहम्मद की दो बेटियों को अपनी बहू बना लिया था . अबू लहब का कुसूर सिर्फ इतना था कि जब मुहम्मद ने अपने पयंबरी का जब एलान किया तो उन्हों ने इनको झिड़क दिया था . दर असल यह तो उसका कोई कुसूर ही न था. अबू लहब पर सूरह लहब उतार कर मुसलमानों की नज़र में हमेशा के लिए उनको रुसवा कर गए मगर उनकी एक पहचान बन गई कि वह अमर हो गए. 
अबू लहब इंसानियत के आईने में एक मजलूम तरीन इंसान है जिसको सुलूकों और एहसानों के बदले मुहम्मद ने उनको वह सजा दी है कि जिसकी मिसाल नहीं मिलती. कहते है कि मरने के बाद उनके घर पर संगसारी इस क़दर कराइ कि  उनका घर दफन हो गया. 


जीम. मोमिन 

Wednesday, 3 July 2013

Hadeesi Hadse 91 --१५४७-


मुस्लिम - - - किताबुल फ़ज़ाइल 
सहाबी अनस कहता है - - -
मुहम्मद ने पानी माँगा तो एक कडा लाया गया , फैला हुवा, लोग इसमें से वजू करने लगे . मैंने अंदाज़ा लगाया तो 60से 80 लोग थे . मैं पानी को देख रहा था जो आपकी (मुहम्मद की) उँगलियों से फ़ूट रहा था
हदीसों की दुन्या में अनस झूठा तरीन इंसान था. कई हदीसें इससे मंसूब हैं . इसका ज़रीया मुआश गालिबन हदीस तराशी रहा होगा . मक्का से हिजरत में मुहम्मद भूक और प्यास के शिकार जब अपने लिए कुछ न कर पाए तो ऐसी हदीसें क्या मानी रखती हैं .  
 बुखारी १५४७ 
जंग बदर में मुहम्मद की क़ल्ब सियाही
हदीस है कि जंग ए बदर की फतह के बाद मुहम्मद ने कुरैश सरदारों की बीस लाशें एक पक्के कुवें में फिकवा दिया . मुहम्मद का क़ायदा था क़ि जब किसी कौम पर फतह पाते तो उस मुकाम पर तीन दिन कयाम करते थे, तीसरे दिन मुहम्मद घोड़े पर सवार होकर लोगों के साथ उस कुवें पर गए जिसे लाशों से पटवा चुके थे. वहां उन्होंने सभी मक्तूलीन का नाम मय उनकी वल्दियत के साथ पुकारा और कहा " ऐ फलां इब्न ए फलां क्या तुम्हें अब मालूम हुवा कि तुम्हारे लिए अल्लाह और उसके रसूल की इताअत अच्छी थी ? हमने तो अपने रब के वादे को पूरा पाया , क्या तुमने भी इसके वादे को पूरा देख लिया ?"
यह खिताब सुन कर खलीफा उमर आगे बढे और अर्ज़ किया "या रसूल अल्लाह आप ऐसे जिस्मों को ख़िताब कर रहे हैं जिनमें रूह नहीं "  
मुहम्मद ने कहा उस जात की क़सम जिसके कब्जे में मेरी जान है ,यह लोग जितना मेरी बातें सुनते हैं उतना तुम भी नहीं सुन सकते , सिर्फ इतनी सी बात है कि यह जवाब नहीं दे सकते ."
दूसरी हदीस 
 किताबुल जन्नत वसिफ़्ता
*अनस बिन मालिक से रवायत है की मुहम्मद ने जंग बदर में  मकतूलीन की लाशें तीन दिनों तक मैदान में पड़ी रहने दिया और सडती रहने दिया , फिर लाशों के पास जाकर नाम बनाम एक एक को अपने रिसालत की कामयाबी जतलाई . इसके बाद सभी को बदर के कुवें में फिंकवा दिया .

अभी हाल में ही कारगिल की जंग में बरामद होने वाली पाकिस्तानी फौजियों की मय्यतों को भारतीय फौजजियों ने बाद नमाज़ जनाज़ा दफन कर दिया ,यह था एक गैर इस्लामी मुल्क का किरदार . इंसानों के लिए अल्लाह के रसूल का दावा करने वाले मुहम्मद ने उन इंसानी लाशों के साथ जो सुलूक क्या उसे सुन कर सर शर्म से झुक जाता है . वह लाशें जो मुहम्मद के बुजुर्गों और अजीजों की थीं .
यह तो थी उनकी इन्फ्रादियत के साथ सियाह क़ल्बी , और इज्तेमैयत के साथ उनका जुर्म यह था कि अरब के कीमती कुएँ को लाशों से पटना , वह भी अरब जैसे वीरान मुल्क का कीमती कुवाँ जो कि पक्का हुवा करता था . मुहम्मद की तहरीक का कोई हिस्सा भी तामीरी नहीं है . न कुँए की तामीर न शाहराहों की तामीर न शजर कारी न सरायं न अवाम के लिए फलाह ओ बहबूद के कोई काम . हैरत का मुकाम है कि ऐसे मूजी शख्स को लोग सदियों से दरूद ओ सलाम भेज रहे हैं . 
ज़मीनी सच्चाई यह है कि किसी चोर डकैत और लुटेरे की लूटी हुई दौलत उसके औलादों के काम नहीं आती बल्कि नफी में उल्टा ले जाती है . इसी तरह ज़ुल्म ओ ज्यादती और झूट पर कायम मज़हब इसकी उम्मत के लिए मुज़िर ही साबित होगा . इस्लाम ने जितनी भी ज्यादतियां इन्सान और इंसानियत के साथ की हैं , सब इसके मानने वालों को भुगतना पद रहा है . इस्लाम को जल्द अज जल्द तर्क करने की ज़रुरत है .    
बुखारी १५५८ 
पेड़ भी काफिर 
इब्न ए उम्र से रवायत है कि मुहम्मद ने बनू नुज़ैर के मुकाम बवेरा में तमाम बाग़ात में आग लगा दी थी और तमाम दरख़्त काट कर फेंक दिए थे और कहा यह अल्लाह का कुरानी हुक्म था . 
शख्सियत के पुजारियों ! अगर पूजा ही तुम्हारी खुराक है तो किसी हस्ती ए सिदक की पूजा करो. मुहम्मद की दारोग तरीन ज़िदा बुत की पूजा क्यों ?  पेड़ को काट डालना और बागात को आग के हवाले करना अज़ाब ए जारिया है , जिस अल्लाह ने इस काम की राय दी होगी वह खुद में गुनाहगार और मरदूद है.  


जीम. मोमिन 

Saturday, 29 June 2013

Hadeesi hadse 90




मुहम्मद के ज़ेहन में पैग़म्बर बनने का ख़याल कैसे आया और फिर ये ख़याल जूनून में कैसे बदला??
मुहम्मद एक औसत दर्जे के समाजी फ़र्द थे. तालीम याफ्ता न सही, मगर साहिबे फ़िक्र थे. अब ये बात अलग है कि इंसान की फ़िक्र समाज के लिए तामीरी हो या तख़रीबी. मुहम्मद की कोई ख़ूबी अगर कही जाए तो उनके अन्दर दौलत से मिलने वाली ऐश व आराम की कोई अहेमयत नहीं थी. क़ेनाअत पसँद थे, लेन देन के मुआमले में वह ईमान दार भी थे.
मुहम्मद ने ज़रीआ मुआश के लिए मक्के वालों की बकरियाँ चराईं. सब से ज़्यादः आसान काम है, बकरियाँ चराना वह  इसी दौरान ज़ेहनी उथल पुथल में पैगम्बरी का खाका बनाते रहे.
 एक वाक़िया हुवा कि ख़ाना ए काबा की दीवार ढह गई जिसमें संग ए असवद नस्ब था जोकि आकाश से गिरी हुई उल्का थी. दीवार की तामीर अज़ सरे नव हुई, मक्का के क़बीलों में इस बात का झगड़ा शुरू हुआ कि किस कबीले का सरदार असवद को दीवार में नस्ब करेगा? पंचायत हुई, तय ये हुवा कि जो शख्स दूसरे दिन सुब्ह सब से पहले काबे में दाखिल होगा उसकी बात मानी जायगी. अगले दिन सुबह सब से पल्हले मुहम्मद हरम में दाखिल हुए.(ये बात अलग है कि वह सहवन वहाँ पहुँचे या क़सदन, मगर क़यास कहता है कि वह रात को सोए ही नहीं कि जल्दी उठाना है) बहर हाल दिन चढ़ा तमाम क़बीले के लोग इकठ्ठा हुए, मुहम्मद की बात और तजवीज़ सुनने के लिए.
 मुहम्मद ने एक चादर मंगाई और असवद को उस पर रख दिया, फिर हर क़बीले के सरदारों को बुलाया, सबसे कहा कि चादर का किनारा पकड़ कर  दीवार तक ले चलो. जब चादर दीवार के पास पहुच गई तो खुद असवद को उठा कर दीवार में नस्ब कर दिया. सादा लोह अवाम ने वाहवाही की, हालाँकि उनका मुतालबा बना रहा कि पत्थर कौन नस्ब करे. मुहम्मद को चाहिए था कि सरदारों में जो सबसे ज़्यादः बुज़ुर्ग होता उससे पत्थर नस्ब करने को कहते.
 मुहम्मद अन्दर से फूले न समाए कि वह अपनी होशियारी से क़बीलो में बरतर हो गए. उसी दिन उनमें ये बात पक्की हो गई कि पैगम्बरी का दावा किया जा सकता है.
तारीख अरब के मुताबिक बाबा ए कौम इब्राहीम के दो बेटे हुए इस्माईल और इसहाक़. छोटे इसहाक़ की औलादें बनी इस्राईल कहलाईं जिन्हें यहूदी भी कहा जाता है. इन में नामी गिरामी लोग पैदा हुए, मसलन यूफुफ़, मूसा, दाऊद, सुलेमान और ईसा वगैरा और पहली तारीखी किताब मूसा ने शुरू की तो उनके पेरू कारों ने साढ़े चार सौ सालों तक इसको मुरत्तब करने का सिलसिला क़ायम रखा. 
लौंडी जादे हाजरा (हैगर) पुत्र इस्माइल की औलादें इस से महरूम रहीं जिनमें मुहम्मद भी आते हैं. उनमें हमेशा ये क़लक़ रहता कि काश हमारे यहाँ भी कोई पैगम्बर होता कि हम उसकी पैरवी करते. इन रवायती चर्चा मुहम्मद के दिल में गाँठ की तरह बन्ध गई कि कौम में पैगामरी की जगह ख़ाली है.
मदीने की एक उम्र दराज़ बेवा, मालदार खातून, ख़दीजा ने मुहम्मद को अपने साथ निकाह की पेश कश की. वह फ़ौरन राज़ी हो गए कि बकरियों की चरवाही से छुट्टी मिली और आराम के साथ रोटी का ज़रीया मिला. इस राहत के बाद वह रोटियाँ बांध कर ग़ार ए हिरा में जाते और अल्लाह का रसूल बन्ने का ख़ाक़ा तैयार करते.
इस दौरान उनको जिंसी तकाजों का सामान भी मिल गया था और छह अदद बच्चे भी हो गए, साथ में ग़ार ए हिरा में आराम और प्लानिग का मौक़ा भी मिलता कि रिसालत की शुरूवात कब की जाए, कैसे की जाए, आगाज़, हंगाम और अंजाम की कशमकश में आखिर कार एक रोज़ फैसला ले ही लिया कि गोली मारो सदाक़त, सराफ़त और दीगर इंसानी क़दरों को. ख़ारजी तौर पर समाज में वह अपना मुक़ाम जितना बना चुके हैं, वही काफ़ी है.
एक दिन उन्हों ने अपने इरादे को अमली जामा पहनाने का फैसला कर ही डाला. अपने कबीले कुरैश को एक मैदान में इकठ्ठा किया, भूमिका बनाते हुए उन्हों ने अपने बारे में लोगों की राय तलब की, लोगों ने कहा तुम औसत दर्जे के इंसान हो कोई बुराई नज़र नहीं आती, सच्चे, ईमान दार, अमानत  और साबिर तबअ शख्स हो. मुहम्मद  ने पूछा अगर मैं कहूँ कि इस पहाड़ी के पीछे एक फ़ौज आ चुकी है तो यकीन कर लोगे? लोगों ने कहा कर सकते हैं इसके बाद मुहम्मद ने कहा - - -
मुझे अल्लाह ने अपना रसूल चुना है.
ये सुन कर क़बीला भड़क उट्ठा. कहा तुम में कोई ऐसे आसार, ऐसी खूबी और अज़मत नहीं कि तुम जैसे जाहिल गँवार को अल्लाह चुनता फिरे.
मुहम्मद के चाचा अबू लहेब बोले
 "माटी मिले, तूने इस लिए हम लोगों को यहाँ बुलाया था?''
सब मुँह फेर कर चले गए. मुहम्मद की इस हरकत और जिसारत से कुरैशियों को बहुत तकलीफ़ पहुंची मगर मुहम्मद मैदान में कूद पड़े तो पीछे मुड कर न देखा.
बाद में वह कुरैशियों के बा असर लोगों से मिलते रहे और समझाते रहे कि अगर तुम मुझे पैगम्बर मान लिया और मैं कामयाब हो गया तो तुम बाकी क़बीलों बरतर होगे, मक्का ज़माने में बरतर होगा और अगर नाकाम हुवा तो खतरा सिर्फ मेरी जान को होगा. इस कामयाबी के बाद बदहाल मक्कियों को हमेशा हमेश के लिए रोटी सोज़ी का सहारा मिल जाएगा.
मगर कुरैश अपने माबूदों (पूज्य) को तर्क करके मुहम्मद के अल्लाह को  अपना माबूद बनाए को तैयार न हुए.
जीम. मोमिन 
*****************************************************

Tuesday, 18 June 2013

Hadeesi Hadse 89


जीम. मोमिन 


बुख़ारी १५३७ 
हिजरत मक्का से मदीना 
आयशा बयान करती है कि कुफ्फार ए मक्का मेरे वालिद अबू बकर के कुबूल इस्लाम और इस्लाम पर अमल पैरा होने के बाद इनको तंग करने लगे. एक रोज़ उन्होंने मक्का को छोड़ देने का फ़ैसला किया और घर से बाहर निकल पड़े. वह मुक़ाम बर्क अममाद पहुँचे कि शनाशा इब्न ए दग़ना मिला, दोनों में तबादला ए ख़याल हुवा, उसने कहा आपको मैं जानता हूँ आप एक अच्छे इंसान हैं , मेरे साथ वापस चलें .
इब्न ए दग़ना ने कुफ्फार कुरैश और अबू बकर में सुलह करा दिया कि अबू बकर अपनी इबादत अपने घर में ही करें. अबू बकर ने अपने अहाता में एक मस्जिद बनवाई और नमाज़ें अदा करने लगे. उनको देख क र औरतें और बच्चे भी मुतास्सिर होने लगे. कुफ्फार ने इब्न ए दग़ना को बुलाकर इसकी शिकायत की। अबू बकर ने कहा इब्न ए दग़ना तुम्हारी ज़मानत ख़त्म आज से, मेरा ज़ामिन मेरा अल्लाह है। इसके बाद चार महीने तक अबू बकर जंगल में ऊँट चरते रहे। 
इधर मुहम्मद ने हिजरत का मनसूबा बना लिया था कि उनके मौत का परवाना कुरैशियों ने जारी कर दिया। मुहम्मद रात में नक़ाब पहन कर अबू बकर के घर आ गए थे, उनकी बेटी उसमा ने रख्त ए सफ़र बाँधा, रात के अँधेरे में जिबल सूर के ग़ार में मुहम्मद और अबू बकर जाकर छिप गए। तीन दिन तक दोनों उस ग़ार में छिपे रहे. गुलाम सुब्ह तडके निकल जाता, दिन भर  बकरियाँ चराता और ख़बरें इकठ्ठा करता, रात को गार में वापस आकर बकरियों का दूध और दिन भर की ख़बरें दोनों को देता. नौबत यहाँ तक पहुँच गई थी कि दोनों के सरों पर इनआम का एलान कर दिया गया. मुहम्मद और बकर ग़ार को छोड़ कर मदीने के लिए निकल पड़े, कुरैश के लोग पीछा कर रहे थे मगर एक हद तक .
रस्ते में ताजिर जबीर मिला जिसने मुहम्मद के बारे में सुन रखा था. उसने दोनों को सफेद जोड़े दिए जिसकी उन्हें ज़रुरत थी, दोनों ने उसे पहना .
मदीने में मुहम्मद की आने की खबर पहुँच चुकी थी, एक यहूदी ने इन्हें सब से पहले देखा और अहले मदीना को इसकी खुश खबरी दी, 
ऐ लोगो! तुम्हें जिस अरब का इंतज़ार था, वह आ गया है .
मुक़ाम हरा में लोग इनसे मिले और बनी उमरू इब्न ऑफ़ के मुहल्ले में इनको ठहराया. पहली नज़र में लोग अबुबकर को ही मुहम्मद समझे और उनसे मुसाफा कर रहे थे मगर जब मुहम्मद के सर पर दूप आ गई और बकर ने उन पर चादर तानी तब जाकर भेद खुला .
पहली मस्जिद मस्जिद ए तक़वा या मस्जिद ए कबाअ की बुन्याद मुहम्मद ने यहाँ एक मैदान में डाली जो दो यतीमों सहल और सुहैल का था. उन्हों ने जमीन हिबा करना चाहा मगर मुहम्मद ने इसे क़ीमत अदा  करके हासिल किया. 

 * यह मुहम्मद की रिसालत की हकीकत है जिनका अल्लाह हर वक़्त मेहरबान और मदद गार रहता है उसको किन किन जिल्लतों का सामना करना पड़ा कि भूक मिटाने के लिए अल्लाह के प्यारे नबी को मुरदार का पड़ा हुवा चमड़ा उठा कर चूसना पड़ा , पैगम्बरी शान के बर अक्स चोरों की तरह मक्का को छोड़ कर भागना पड़ा. मदीने के जिस यहूदी ने खुश खबरी दी थी कि
 ऐ लोगो! तुम्हें जिस अरब का इंतज़ार था, वह आ गया है.
को क्या पता था कि वही शख्स एक दिन उन पर अज़ाब बन कर नाजिल होगा . मदीने और मक्के की चली आ रही बरसों पुरानी दुश्मनी ने मुहम्मद को पनाह देकर तारीखी ग़लती की थी. सियासी दांव पेच मुहम्मद के हक में होते गए और उनकी पैगम्बरी मुराद पाती गई.
मुहम्मद की कामयाबी की खास वजह है उस बेकारी के दौर में अहले अरब को माले-ग़नीमत की रोज़ी देना। जंगी कुश्तो-खून को जिहाद नाम देना, लूट पाट को ज़रिया मुआश क़रार देना और लूटे हुए माल को जायज़ कह के मुसलमानों पर बरहक़ ठहराना . दस लोग लूट मार करके सौ लोगों को कंगाल कर दिया करते थे, उन नब्बे लोगों की बर्बादी इस्लामी तवारीख में कहीं नहीं मिलती. यह थी इस्लाम की कामयाबी की असलियत .
इसी दिन से इस्लामी साल हिजरी की शुरूआत हुई.देखिए कि इस बाद नुमा साल का सद्द बाब कब हो.    
********
बुख़ारी १५४६ 
हुश्शाम उर्फ़ अबू जेहल की शहादत 

जंग ए बदर के रोज़ मुहम्मद ने लोगों से पूछा कि कोई है जो अबू जेहल के हाल बतलाए ? मालूम हुवा कि मदीने के दो दह्क़ानी नव जवानों ने उसे क़त्ल कर दिया है और वह ठंडा भी हो गया है . रावी कहते हैं कि मुहम्मद इसके पास गए और इसकी दाढ़ी पकड़ कर इसकी लाश से दर्याफ़्त किया, क्या तू ही अबू जेहल है? उसने जवाब दिया कि मैं सिर्फ एक आदमी हूँ जिसको तुम लोगों ने क़त्ल कर दिया . मुझे मेरी  कौम के लोगों ने क़त्ल कर दिया।

मुस्लिम - - - किताबुल जन्नत वसिफ्ता  
अनस बिन मालिक से रवायत है कि मुहम्मद ने जंगे-बदर के मकतूलीन की लाशें तीन दिनों तक यूँ ही पड़े पड़े सड़ती रहने दिया, फिर उनके पास गए नाम बनाम उनको आवाज़ देकर उन पर तअने तोड़े , इसके बाद सभी को बदर के कुँए में फिकवा दिया।

* अल्लाह के नाजायज़ रसूल की सियाह कलबी देखिए कि जिसकी नजीर तारीख इंसानी में मिलना मुहाल है। मुहसिन दादा के सगे बेटे की लाश को दाढ़ी पकड़ कर मुखातिब होते है, न वह चचा जो कुरैश खादान की नाक थे, उनकी खता यह थी की वह अपने आबाई मज़हब पर डटे रहे जैसे की आज हर मुसलमान डाटा हुवा है . उनका नाम हुश्शाम था , उनको ज़लील करने के लिए अबू जेहल कर दिया था . इन बीस लाशों में सभी मुहम्मद के अज़ीज़ दार थे कुछ उनके बुजर्ग और कुछ उनके अज़ीज़ . उनकी लाशें सड़ाने में उस रू स्याह को मज़ा आ रहा था . यही वजेह है कि आज भी मुसलमान ज्यादा तर ज़ालिम और सख्त दिल होता है .


           

Wednesday, 12 June 2013

Hadeesi Hadse 88



******************
बुख़ारी १५३० 
एहसान फ़रामोश 
अब्बास बिन अब्दुल मुत्तलिब ने एक दिन मुहम्मद को जवाब तलब किया 
"आपने अपने चचा को क्या फ़ायदा पहुँचाया ? 
वह तो आपकी हिमायत में कुफ्फार से झगड़ते थे, आपकी हिफ़ाज़त करते थे "
मुहम्मद बोले 
वह दोज़ख़ की आग में टखनों तक ही होंगे . अगर मैं न होता तो दोज़ख के अज़ाब में सब से नीचे तबक़े में इनको दाख़िल किया जाता .

*मुहम्मद अपने खूनी रिश्तों के हक़ में हमेशा इन्तहा दर्जा ख़ुद ग़रज़ रहे हैं। चचा अब्दुल मुत्तलिब हों या चचा अबू लहब हों , सुलूक का बदला उनहोंने ज़िल्लत में ही दिया है .चचा हुश्शाम को तो मुहम्मद ने अबू जेहल बना दिया था. चचा तो खैर चचा हुए अपने मरहूम बाप को भी न बख्शा , कहा " मेरा बाप भी जहन्नुम में जल रहा होगा " 
क्या बला थे मुहम्मद ? कितनी बेशर्मी के साथ अब्बास को जवाब देते हैं , कैसी जेहालत की बातें करते हैं की उनके तुफैल में "दोज़ख़ की आग में टखनों तक ही होंगे"
खुदा बन गया था जिसे बेवकूफ कौम आज तक खुदा से बढ़ कर मानती है .

मुस्लिम किताबुल ईमान 
क़ल्ब रौशन किया  
अनस बिन मालिक कहते हैं कि मुहम्मद ने कहा मैं लड़कों के साथ खेल रहा था कि जिब्रील आए, मुझको पछाड़ा और सीना चीर कर मेरा दिल निकाला, फिर इसमें से एक फुतकी जुदा कर डाली और कहा इतना हिस्सा शैतान का था तुम में.फिर दिल को धोया,सोने की तिश्त में, ज़मज़म के पानी से और फिर जोड़ कर अपनी जगह रख दिया। लड़के दौड़े हुए माँ बाप के पास गए और कहा मुहम्मद मार डाले गए। यह सुन कर लोग दोडे और देखा कि आप सही सालिम हैं, अनस ने कहा वह सिलाई का निशान मैंने अपनी आँखों से मुहम्मद के सीने में देखा। 

* मेराज और शक़्क़ुल कमर के बाद ये मुहम्मद का तीसरा सब से बड़ा झूट है। झूट तो मुहम्मद का सरापा है जो मुसलमानों पर इताब बन कर नाजिल है।
मुहम्मद ने यह शगूफ़ा खुद छोड़ा था जिसे अनस ने हवा दी। इस झूट को कुछ अक्ल होती तो बजाए दिल के फ़रिश्ते से मुहम्मद के दिमाग की ओवर हलिग कराते तो बेहतर था।
ऐसा ही एक झूट मुहम्मद के खतने का है. चालीस साल की उम्र में अपनी उम्मत को खतने का फरमान जारी किया और खुद खतने की ज़हमत से बचने के लिए उडा  दिया कि मैं तो मख्तून ही पैदा हुवा हूँ , मुझे खतने की कोई ज़रुरत नहीं. जबकि अपने अजदा इब्राहीम के बारे में कहा कि उन्हों ने अपने हाथों से कुल्हाड़ी से ८० साल की उम्र में खतना किया।  
बुख़ारी १५३५ 
छह साला आयशा से बूढ़े मुहम्मद का निकाह 
"आयशा कहती हैं जिस वक़्त मेरा निकाह मुहम्मद के साथ हुवा , मेरी उम्र छह साल की थी फिर इसके बाद हम लोग हिजरत करके जब मदीना पहुंचे तो मुझे बुखार रहने लगा और मेरे सर के बाल गिर गए . अच्छी होने के बाद बाल फिर कसरत से आ गए . एक रोज़ मैं अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी कि  मेरी वालिदा आकर मुझे डांटने लगीं और घर ले गईं , मैं कुछ समझ न पाई और हफ्ने लगी . उन्हों ने मेरा हाथ और सर धुलाया . घर में कुछ नसारा औरतें बैठी हुई थीं . उन्हों ने खैर ओ बरकत की दुआएं पढ़ते हुए मेरी माँ के हाथों से मुझे ले लिया . इन औरतों ने मेरी जिस्मानी हालत को दुरुस्त किया और उसके बाद कोई नई बात पेश नहीं आई , सिर्फ इतना हुवा कि  मुहम्मद चाश्त के बाद मेरे घर आए और इन औरतों ने मुझको इनके हमराह कर दिया ."

* आयशा की यह आप बीती हदीस है छह साल की उम्र में निकाह,आठ साल की उम्र में रुखसती, अठ्ठारा साल की उम्र में बेवगी 
५२ साला बूढ़े ने आठ साला बच्ची को अपने लिहाफ़ में सुलाने के लिए खुद अपने ही रचे क़ानून की  खिलाफ़ वर्ज़ी करते हुए अपनी मौजूदा बीवी से कज अदाई और ज्यादती करने लगा। उम्मत में यह शगूफ़ा छोड़ते हुए कि आयशा जब लिहाफ में मेरे साथ होती है तो मुझ पर वहियाँ ज्यादा नाज़िल होती हैं, 
दूसरी तरफ़ बीवी सौदा को जो कुछ ज्यादा ही मोटी थीं नमाज़ों की तवालत से सताने लगा, रुक़ुअ में देर तक झुकाए रखता कि ग़रीब के नाक से नकसीर फुट पड़ती। एक दिन सौदा को तलाक़ की धमकी दे डाली, बे सहारा और मजबूर सौदा ने अपनी बारियाँ आयशा को देकर अपनी जान बचाई।
मुहम्मद और आयशा की अजवाज को बे ईमान ओलिमा इस तरह माकूल लिखते हैं कि आयशा आठ साल की उम्र में ही इतनी लहीम शहीम हो गई थी कि पूरी औरत की जिसामत हो गई थी. इस कमसिन और मासूम बच्घी से हजारों हदीसें और दास्ताने हराम जादे ओलिमा ने वाबिस्ता कर रखी हैं. इन्हीं की बदौलत कूकुर पयंबरी धुल कर बछिया बनी हुई है  
  


जीम. मोमिन 

Tuesday, 4 June 2013

Hadeesi Hadse 87


**************************
बुख़ारी १४८८ 
चोर की दाढ़ी में तिनका 
आयशा से हदीस है कि एक दिन मुहम्मद की मौजूदगी में ओसामा बिन ज़ैद हारसा अपने बाप ज़ैद के साथ (गोया साथ में)लेटे हुए थे कि एक क़याफा दां भी आ गया , उसने दोनों के पाँव को देख कर अर्ज़ किया कि यह दोनों आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। यह सुन कर मुहम्मद बहुत खुश हुए, इस ख़ुशी में मेरे यहाँ भी आए और मुझे भी इस बात की इत्तला दी .
*बाप बेटे के पैरों को देख कर अगर क़याफा दां ने कोई क़यास लगाया तो इसमें क्या खास बात है कि इसे लेकर लोगों में इसकी चर्चा की जाए? 
बात है चोर की दाढ़ी में तिनका के मिस्ल की. दर अस्ल ज़ैद की बीवी और ओसामा की माँ ऐमन हब्शी, मुहम्मद की लौंडी थी और ज़ैद मुहम्मद का ज़र ख़रीद ग़ुलाम, जिनका मुहम्मद ने आपस में निकाह कर दिया था . यह ज़ैद की पहली बीवी थी . ज़ैद तो उस वक़्त नाबालिग था , अरबी कबीलाई रेआयत से लौंडियाँ एलानिया आक़ा  की रखैल हुवा करती थीं , ग़रज़ मुहम्मद का जिंसी तअल्लुक़ ऐमन से था और ओसामा ज़ैद नाबालिग का बेटा न होकर मुहम्मद का ही बेटा था मगर समाजी पेचीदगियाँ इजाज़त नहीं देती थीं कि मुहम्मद इस का एलान करें. 
मुहम्मद ने अपनी तमाम जिंदगी ओसामा हो औलाद की तरह निभाया था . मगर किसी की मजाल नहीं कि उनके खिलाफ जुबां खोल सके , न सिर्फ उनकी ज़िन्दगी में बल्कि आज १४०० साल गुज़र जाने बाद भी .
मुसलमान इस्लाम को नहीं बल्कि झूट और खौफ़ को जी रहे हैं.  

बुख़ारी १५१० 
हदीस है कि एक दिन जिब्रील मुहम्मद के घर हाज़िर हुए और कहने लगे या रसूल अल्लाह यह जो खदीजा खाने का प्याला लिए आपकी खिदमत में हाज़िर हैं जब आप के पास आ जाएं तो इनको परवर दिगार की तरफ से और मेरी तरफ से सलाम कहिएगा . अल्लाह तअला ने इनके लिए जन्नत में खोखले मोतियों का मकान तय्यार किया है जिसमे शोर ओ गोगा कुछ भी न होगा .
*ऐसे शगूफे मुहम्मद बैठे बैठ लोगों में , यहाँ तक कि अपनी बीवियों के सामने छोड़ा  करते थे बातों में नए नए मअनी पैदा करते थे . खोखले मोती की भी कोई सिफत होती है ? मगर मुसलमानों के रसूल ने बात कही है तो ज़रूर कोई न कोई सिफत होती होगी . खोखले अल्लाह , खोखले रसूल और खोखले जिब्रील की दुनिया में आबाद पूरी मुस्लिम कौम खोखली  जन्दगी बसर कर रही है . 

मुस्लिम - - - किताबुल शेर 
चौसर का खेल हऱाम किया 
मुहम्मद ने चौसर खेलना हराम करार दिया और कहा जो शख्स चौसर खेला उसने अपने  हाथ और उँगलियाँ सुवर के खून गोश्त और खून में रंगे 
* चौसर ही क्या हर खेल से मुहम्मद का बैर था। खेलना है तो बस उनके अल्लाह के साथ खेलो . बेरूह नमाज़ें मुहम्मद का पसंदीदा खेल था उसके बाद जाइका बदलो तो रोजा रखो , ज्यादा माल हो तो हज के सफ़र में सर्फ़ करो, खैरात देकर मुसलमानों को भिखारी बनाओ और खेलों का खेल अगर खेलना हो तो जिहाद करो जिसमे माल ए गनीमत मिलने के इमकान हैं .  

बुख़ारी १५२५ 
मुहम्मद नामा 
मुहम्मद के चचा ज़ाद भाई इब्न अब्बास ने बतलाया कि 
मुहम्मद को चालीस साल की उम्र में वही नाजिल हुई . 
इसके बाद तेरह साल वह मक्का में रहे और दस साल मदीना में , 
तिरसठ साल की उम्र में इन्तेक़ाल कर गए ,

* बहुत मुख़्तसर तअर्रुफ़ मुहम्मद का है तफसील कुछ इस तरह है . 
४९ साल में ६५ साला जोरू माता खदीजा के मौत के बाद खुदा का खौफ इनके दिल से जाता रहा। ५० साल की उम्र में बेवा सौदा से अपना दूसरा निकाह किया, मोटी थी दिल को नहीं भाई तो 
दुन्या का रिकार्ड तोड़ते हुए ७ साला आयशा से तीसरा निकाह किया जो बेहिस और बेगैरत अबुबकर की बेटी थी.
५२ साल की उम्र में ८ साल बच्ची के साथ सुहाग रात मनाई
चौथी शादी हिफ्सा बिन्त उम्र से पैगम्बरी का रॉब दिखला कर ज़बरदस्ती की, खूबरू बेवा थी , बाप ने उस्मान के साथ तय कर रखी थी मगर मुहम्मद ने उनकी न चलने दी , आखिर उस से नहीं निभी और तलाक़ दे दिया। 
जिब्रील बीच में पड़े और बगैर हलाला के हरामा जायज़ हो गया। 
पांचवीं शादी ज़ैनब , उम्मुल मसाकीन से की . खूब सूरत बेवा थीं , आठ महीने मे ही रिसालत ही शौहरयत से नजात पाया और मौत के आगोश में पनाह ली .
छटवीं उम्मे सलमा थी , हसीं जमील बेवा थीं, अबुबकर की राल टपकी थी मगर रिसालत ने टांग अड़ा दिया और वह पीछे हट गए .
सातवीं शादी अपनी बहु जैनब को बिना निकाह किए हड़प कर लिया जिसकी छीछा लेदर सूरह अहज़ाब में देखी जा सकती है अल्लाह और उसके रसूल सूरह में नंगा नाच करते हैं और जिबरील ढोलक बजाते है।
आठवीं शादी मुसाफा ही सात महीने की ब्याहता यहूदन ज्योरिया से किया। जो जंग में माल ए गनीमत में साबित के हिस्से में आई थी ,उसने उसे नीलाम पर लगा दिया था जिसे मुहम्मद ने मुफ्त में झटक लिया था।
   नवीं शादी रिश्तेदार हबीबा से हुई जिसको उसके शौहर ने हबशा के जाकर छोड़  दिया था और ईसाई होगया था 
दसवीं शादी जंग खैबर की हसीना से उसके बाप और भाई के लाशों पर रचाई . यह यहूदन साफिया थी . कहते है इसी ने इन्तेक़ामन मुहम्मद को ज़हर देकर मार दिया था .
ग्यारहवीं शादी सफ़र में तनहा चल रहे मुहम्मद ने दुसराहट के लिए बर्रा से की जिसका नाम बदल कर मैमूना कर दिया था .

मुहम्मद ने ग्यारह शादियाँ मुस्तनद तौर पर किया, बहुत सी गैर मुस्तनद हैं जिसे ओलिमा यह कहते हुए नज़र अंदाज़ करते हैं कि अल्लाह बेहतर जाने .

जीम. मोमिन