Tuesday, 21 May 2013

Hadeesi Hadse 85


********** 

बुख़ारी १४१७  
मुहम्मद अपनी गवाही के साथ कहते हैं कि जिस शख्स ने सब से पहले सांड छोड़ने की रस्म निकाली वह इब्न आमिर खज़ाआ है, मैं ने दोज़ख़ में उसको अपनी आतें घसीट कर चलते देखा .

* इब्न आमिर खज़ाआ अगर पहला शख्स था, सांड को छोड़ने की ईजाद को कायम करने वाला, तो उसका दुन्याए इंसानियत पर एहसान है.अगर नर मवेशी आकता (बधिया) न हुए होते तो तमाम धरती पर जंगल राज होता . 
मुहम्मदी उम्मत को लज़ीज़ गोश्त कहाँ से नसीब होता .
मुहम्मद झूट बोलने में किस कद्र माहिर हो गए थे कि हर जुमला उनका कुछ न कुछ झूट में लिप्त होता . . जनाब जीते जी जन्नत की सैर कर रहे हैं और अपने से पहले मरे लोगों को पहचान कर उनके हालात बयां करते हैं . मुसलमान इनकी झूट में जी रहे हैं .
बुखारी १४२९ 

मुहम्मद की हुलया 
हसन बिन मालिक मुहम्मद की हुलया कुछ इस तरह बयान करते हैं - - -
क़द दरमियाना , न ज्यादा लम्बे , न पास्ता क़द ,
रंग चमकदार , न ज़्यादः गंदुमी न ज़्यादः सफेद ,
बाल न ज़्यादः सीधे , न ज़्यादः खमदार ,
जिस वक़्त वफात पाई थी , सर और रीश में गिनती के सफेद बाल थे 

* वह गवाह जिसने मुलजिम को देखा नहीं और अदालत में खड़ा अकली गद्दा मार रहा है .
आज कल नातिया शायर इस गवाह से हज़ार गुना आगे बढ़ कर मुहम्मद की गवाही अपने कलाम में दे रहे है. 

मुस्लिम - - - किताबुल शर्बतः 
मुहम्मद कहते हैं कि कोई तुम में से खाना खाए तो अपने हाथ न पोछे , जब तक कि इसको चाट न ले या चटवा न ले , अपनी बीवी बच्चे या लौड़ी से जो बुरा न माने बल्कि खुश हो .
दूसरी जगह है कि खाने के बाद अपनी उँगलियाँ और रिकाबियाँ चाट कर साफ़ करना चाहिए . अगर नवाला गिर गया हो और जगह नजिस न हो तो कूड़ा करकट साफ़ करके इसे खा लेना चाहिए .शैतान के लिए नहीं छोड़ना चाहिए .
*आज की इस मुहज्ज़ब दुनिया में इस ग़ैर मुहज्ज़ब शरअ और कबीलाई तौर तरीके के लोग पाए जाते हैं जो औरों के साथ बैठ कर इस घिनावने तरीके पर अमल करते है जिसको मेडिकल साइंस इजाज़त नहीं देती है . 
शैतान के वजूद को तस्लीम करने वाला पैगम्बर उसे भूकों मारने के मशविरे अपनी उम्मत को देता है जिस में ज़ुल्म और जब्र का सीगा छिपा हुवा है ,

बुख़ारी १४३९ 
आयशा अपने शौहर की सफाई में कहती हैं कि मुहम्मद ज़ाती बिना पर किसी से बदला नहीं लेते थे , मगर खुदाए बरतर के हुक्म में अगर कोताही हुई तो बदला ज़रूर लेते थे. 

* बे शुमार वाकिए हैं कि मुहम्मद जाती मामलों में बदतरीन इन्तेकाम लेते थे मगर मामलों को अल्लाह का मामला साबित करने में अल्लाह बने मुहम्मद को कितनी देर लगती थी . दरपर्दा वह खुद को अल्लाह ही समझते थे. 
दूसरी बात यह कि मुहम्मदी अल्लाह क्या इतना कमज़ोर है कि वह खुद अपना बदला नहीं ले पाता ? कोई अहमक ही अल्लाह का बदला लेगा .
ऐसी गुमराही में मुसलमान ही लगा हुवा है .

बुख़ारी १४५१ 
कुरैश परवर 
मुहम्मद ने कहा कुरैश का यह क़बीला हम लोगों को हालाक कर देगा . लोगों ने कहा या रसूल अल्लाह ! ऐसे वक़्त में हम लोगों के लिए क्या हुक्म है ? मुहम्मद ने कहा काश ऐसे वक़्त में लोग उनसे परहेज़ करें तो बेहतर है .
* मुहम्मद ने अपने कबीले कुरैश के लिए तो ही सारे पापड़ बेले थे और वही पामाल हो जाएं तो ? उनको कुरैश की बद ख्वाही किसी हालत में गवारा नहीं . इनके लिए वह खुद को और अपनी उम्मत को कुर्बान कर सकते थे . 
यही नहीं अगली हदीस १४५२ में वह यहाँ तक कहते हैं कि मेरी उम्मत चंद कुरैश लड़कों के हाथों हलाह होगी , मैं चाहूं तो उनकी वल्दियत बतला सकताहूं .
कुरैश और अरबी क़बीलों की लड़ाई में हम हिदुस्तानी मुब्तिला हैं , यह हैरत का मक़ाम है .



जीम. मोमिन 

Tuesday, 14 May 2013

Hadeesi Hadse 84




बुख़ारी १४०२ 
मुहम्मद कहते हैं 
"एक शख्स अपनी तहबन्द लुथड़ाते हुए ज़मीन पर चल रहा था . अल्लाह तअला ने उसे ज़मीन में धंसा दिया .क़यामत तक यूँ ही वह ज़मीन में धंसता रहेगा ."  
* मुल्ला अपने रसूल की बात को इस तरह साबित करते हैं कि अगर यक़ीन न हो तो कानों में उंगलियाँ ठूंस कर उस की धँसने की आवाज़ को सुन सकते हो. 
पिछली हदीसों में था कि कुरता ज़मीन पर लुथड़े तो जन्नती होने की अलामत है . मुहम्मद की कठ बैठियों में भी कोई ताल मेल नहीं . जो उनके मुंह से निकला, वह मुसलमानों के लिए हदीस शरीफ हो गया .आज कल मुल्लाओं की हुलिया इसी हदीस के असर में देखी जा सकती है . ज़माने से अलग, कार्टून नुमा .

मुस्लिम - - -किताबुल अश्रबता 
मुहम्मद कहते हैं जब रात की तारीकी छा जाए तो बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देना चाहिए, क्योंकि शैतान इस वक़्त फ़ैल निकलते हैं , फिर जब एक घडी रात गुज़र जाए तो  इनको छोड़ दो और दरवाज़ा बंद कर दो और अल्लाह तअला का नाम लो, इस लिए कि शैतान बंद दरवाज़े नहीं खोलता और अपनी मश्कों पर डाट लगा दो और अल्लाह का नाम लो. अगर कुछ बर्तन ढकने को न मिले तो इसे आड़ा कर के कुछ रख दो . अपने चरागों को बुझा दो .
* यह हिदायत उस ज़माने के तौर तरीके रहे होंगे , मगर क्या इस ज़माने के लिए यह बातें निसाब ए हयात बनाई जा सकती है ? उस वक़्त भी जगे हुए लोग थे जिनकी पैरवी हुवा करती थी और लाखैरे भी थे जिनके सरदार मुहम्मद थे , उनकी उम्मत आज तक उनकी पैरवी करती चली आ रही है .

बुख़ारी १४०७ 
ख़िलाफ़त कुरैश के लिए 
मुहम्मद कहते है 
"जब तक कुरैश में से दो लोग भी बाकी बचेंगे , ख़िलाफ़त कुरैश के हाथों में ही होगी "
** सच पूछिए तो इस्लाम की रूह में मुहम्मद का ख्वाब अपने क़बीले को सरफ़राज़ करने तक महदूद था. वाक़िया है कि मुहम्मद ने सबसे पहले बनी हाशिम को इकठ्ठा करके, दरपर्दा मीटिंग की थी और कहा था कि
" तुम लोग मुझे पैगम्बर तस्लीम कर लो तो मेरे लिए आसान हो जाएगा की मैं रसूल अल्लाह बन जाऊं, मैं अगर अपने मंसूबे में कामयाब हुवा तो इसका फ़ायदा तमाम कुनबे को मिलेगा और अगर नाकाम रहा तो नुकसान सिर्फ मेरा होगा की मार दिया जाऊँगा।" 
मेरी कामयाबी पर बनी हाशिम क़ुरैश में बरतर होंगे , 
क़ुरैश अहले अरब में बरतर होगे , 
अरब पूरी दुन्या में बरतर होगा 
और मक्का दुन्या का मरकज़ बन जाएगा
और काबा दुन्या की इबादत गाह. 
इससे अहले मक्का क़यामत तक फ़ैज़याब होते रहेंगे . "
बनी हाशिम ने मुहम्मद की तजवीज़ को ठुकरा दिया और आजके मुसलमानों की तरह ही अपने आबाई दीन पर कायम रहने की क़सम खाई . मुहम्मद की उलटी फ़ज़ीहत हुई, लोगों में उनके लिए नफ़रत का बाब खुल गया .
जब यह हरबा मुहम्मद का कामयाब न हुवा तो अपनी बीवी खदीजा को लेकर मक्र की राह चुनी. ग़ार हिरा में बैठ कर मंसूबा बंदी करते और खुद पर वाहियों (ईश वाणी) का खेल खेलना शरू किया .
क़ुरैश ही थे जिन्होंने इनकी भरपूर मुखालिफत की थी, कामयाबी के बाद मुहम्मद उनको नवाज़ रहे हैं की उनकी विरासत उनके खानदान में ही रहे .
हम लोग कुरैशियों के जेहनी गुलाम है. 
अफ़सोस कि कल के वहशी , लड़ाके और जाहिल क़बीले की गुलामी को हम ओढ़ बिछा रहे है. 


जीम. मोमिन 

Tuesday, 7 May 2013

H H 83



बुख़ारी १३९४ 
मुख़ालिफ़त बराय मुख़ालिफ़त 
मुहम्मद कहते हैं कि यहूदी और ईसाई अपने बाल को रंगीन नहीं करते , तुम लोग इनकी मुख़ालिफ़त में अपनी दाढ़ियों को रंगीन किया करो .

* यह मुमकिन होता तो मुहम्मद मुसलामानों को मुख़ालिफ़त के बिना पर पैर के बजाए हाथों से चलने की राय देते. मुसलमान अकसर भडुओं की तरह अपने बालों और दाढ़ियों को सुनहरे खिजाब में रंगे रहते है

मुस्लिम - - - किताबुल अक़्फ़िया 
मरदूद अवाम 
आयशा कहती है की उसके पैग़म्बर शौहर ने कहा ,
"जो शख्स ऐसा काम करे जिसके लिए मेरा हुक्म न हो , वह मरदूद है ."

किस कद्र हौसले बढ़ गए थे उस शख्स के कि आलम ए इंसान को अपनी ज़ेहनी गुलामी में कर लेना चाहता था . वह भी अपनी जिहालत और जारहय्यत के ज़ेर ए असर लाकर . इंसानी गैरत को कुचल डालने वाले नाक़्बत अंदेश को तारीख़ जितनी भी बड़ी सज़ा दे कम है. 
मुहम्मद को तो ज़िन्दगी में जज़ा ही जज़ा मिली , सज़ा तो उनको मिली जो इनके झांसे में आए . पहले भी मार खा खा कर मुसलमान हुए और अब मुसलमान होने के नाते सारे ज़माने की मार खा रहे हैं . 

बुख़ारी १३९० 
कुछ भी करो मगर अल्लाह से डरो 
मुहम्मद कहते हैं कि किसी शख्स ने मरने से पहले वसीयत की थी कि इसे मरने के बाद खाक कर दिया जाए और फिर खाक को बहती हुई हवा के हवाले कर दिया जाए. गोया इसके वरसा ने ऐसा ही किया .
अल्लाह ने इसके तमाम अज्ज़ा को जमा किया फिर इसमें जान डाल  दी 
फिर इस से सवाल किया कि तूने ऐसा क्यों किया ? बन्दे ने जवाब दिया कि तेरे डर से .
और अल्लाह ने इसे बख्श दिया .

*इस किस्म की पुड़िया छोड़ना मुहम्मद का मरगूब शगल था . इनको आलिमी दस्तूर के दीगर रस्मों का इल्म नहीं था कि तहजीबें ज़मीनी मख्लूक़ की गिज़ा के लिए मुरदों को चील कव्वों और गिद्ध के हवाले कर दिया करते हैं और बहरी मख्लूक़ की गिज़ा के लिए लाशों को दरया के हवाले कर दिया करते हैं , वर्ना वह उस पर भी ज़बान खोले बिना न रह पाते .
बुख़ारी १३७१ 
खिजिर का काम 
मुहम्मद पुड़िया छोड़ते हैं कि खिजिर अलैहिस्सलाम का नाम खिजिर इस लिए पड़ा कि वह एक साफ चटियल मैदान पर बैठ गए थे , इसी वक़्त वह ज़मीन फ़ौरन हरी भरी हो गई थी .

*इसी बात को अगर कोई दाढ़ी वाला मुसल्मान किसी मुस्लिम महफ़िल में बयान करे तो लोग उसे कठ मुल्ला कहकर उसका मज़ाक़ उडाएँगे  , मगर वह जब बतलाए की यह बात हुज़ूर सलल्लाह ने फरमाई है तो  उस मुस्लिम महफ़िल का सर अकीदत से झुक जायगा .यही है मुसलामानों की ज़ेहनी नामाकूलियत का मौजूदा सानेहा . 
 खिजिर , अरबी रवायत के मुताबिक़ एक फ़रिश्ता है जिसके तहत दुन्या के जंगल हुवा करते हैं और वह अमर है जैसा कि हर फ़रिश्ता अमर होता है . इस रवायत में मुहम्मद ने अपने झूट की आमेज़िश कर दी है और मुसलमान इसी को सच मान कर चल रहा है . 


जीम. मोमिन 

Thursday, 2 May 2013

H H 82


**********

बुख़ारी 1363 
हज़रत इस्माइल का क़िस्सा मुहम्मद यूँ बयान करते हैं कि  दुध मुहे बच्चे इस्माइल को उनके बाप हज़रात इब्राहीम अपनी बीवी हाजरा के साथ एक वीराने में कुछ खजूर और एक मशक पानी देकर चले जाते हैं . पानी ख़त्म होने के बाद दोनों माँ बेटे प्यास से तड़पने लगते हैं , हाजरा भाग कर पास की पहाड़ी सफ़ा के पास जाती है और चारो तरफ़  देखती है कि कहीं कोई नज़र आआए. फिर पास की पहाड़ी मरवा पर जाती है कि कोई आदम ज़ात दिखे . इस तरह इन पहाड़ियों के वह सात बार चक्कर लगाती है कि तब इसको एक फ़रिश्ता दिखता है जो अपनी एडियों और बाज़ुओं से ज़मीन खोदता है , जहाँ से पानी निकलने लगता है . दोनों माँ बेटे पानी पीकर अपनी जान बचाते हैं . इस वक़्त काबा एक टीला था जिसके पास से बरसाती पानी बह कर निकल जाता था .
इत्तेफ़ाक़ से एक दिन उधर से कबीला जरहम कूच कर रहा था , हाजरा को देख कर उसके पास आया और झरने को देख कर , वहीँ टिक जाने का ख्याल उसके दिल में आया जिसकी इजाज़त चाही तो हाजरा  ने इसे वहां टिक जाने की इजाज़त देदी , इस शर्त के साथ की झरने पर इसका हक होगा .
इस तरह इस्माइल वहीँ जवान हो गया और इसी कबीले की लड़की से इसकी शादी हो गई .
बरसों बाद एक दिन इब्राहीम को बेटे की याद आई , वह इस्माइल से मिलने आए मगर बेटा घर पे न था , इसकी बीवी से उन की खैरियत पूछी तो वह बुरे हाल लेकर बैठ गई . इब्राहीम ने कहा वह आए तो कहना घर की चौखट बदल दे , सब ठीक हो जाएगा . रात को जब इस्माइल घर आया तो उसे बाप की आमद की खबर मिली और घर की चौखट बदलने का मशविरा . इस्माइल ने बीवी से कहा वह तुझको तलाक़ देने का मशविरा दे गए हैं .
उसने अपनी बीवी को तलाक़ दे दिया और दूसरी शादी कर ली . दूसरी बार इब्राहीम फिर आए, बेटे से मुलाकात इस बार भी नहीं होती . उसकी बीवी से कह कर चले जाते हैं कि अब चौकट बदलने की ज़रुरत नहीं है .
फिर इब्राहीम आते हैं और इस्माइल से कहते हैं कि मुझको अल्लाह का हुक्म हुवा है कि काबा की तामीर करूँ , ग़रज़ दोनों बाप बेटे पत्थर उठा उठा कर लाते हैं और काबे की दीवार छंटे है . 
इस्माइल का यह तौरेती किस्सा जिस क़दर मुहम्मद को याद था और जितना इसकी काट छांट कर ना चाहा , करके इसे कुरआन में पेश किया  तौरेत कहती है कि इबाहीम की लौड़ी हैगर को इबाहीम की बीवी सारा ने मजबूर कर दिया था कि इसे इसके बच्चे के साथ दूर कहीं वीराने में छोड़ आओ कि यह वापस न आ सकें . सारा के बेटे इशाक और फिर इसके बेटे याकूब (इस्राईल) ने लौड़ी जादे  इस्माइल और उसके औलादों को हमेशा अपने से कमतर समझा है. यही सौतेला पन जड़ है अरब के यहूदी और मुसलामानों की दुश्मनी की वजह है .

हम हिंदुस्तानी इस पराई लड़ाई में सदियों से पिले  हुए हैं . यह उनके मज़हबी और सियासी अकीदे का उनका मामला है . इस्लाम को अपना कर हम ख़सारे में हैं कि न इधर के रहे , न उधर के हुए . इस्लाम को तर्क करके अगर हम नई इंसानी क़द्रें अपना कर दोबारा जनम लें तो हम भारत के सफ़ ए अव्वल की क़ौम में आ सकते हैं .
तेल की दौलत अरबों का वक्ती तौर पर उरूज पर है , तेल ख़त्म हो जाने के बाद ये फिर पाताल में होंगे . इस्लाम को अपना कर अफ्रीका आज भी दुन्या से सदियों पीछे भूका नंगा है जब कि वहीँ ईसाइयत को अपना कर कौमें फल फूल रही हैं . इस्लाम से दूर रहकर योरोपीय मुमालिक आसमान छू रहे हैं . 
इस्लाम पूरी ज़मीन के मुसलमानों को जहन्नम रसीदा कर रहा है ,


जीम. मोमिन 

Tuesday, 16 April 2013

Hadeesi Hadse 81


****************

बुख़ारी 1451
क़ुरैश परवर मुहम्मद कहते हैं कि क़ुरैश का यह क़बीला हमें हलाक कर देगा . लोगों ने पूछा कि ऐसे वक़्त में हमें क्या करना चाहिए? जवाब था कि उस वक़्त लोग उन से परहेज़ करें तो बेहतर है।

*मुहम्मद ने अपने कबीले क़ुरैश के लिए ही तो पैगंबरी का नाटक रचा था, इसी लिए वह उनके लिए नर्म गोशा रखते थे हत्ता कि वह हमें मार दें मगर हम उनसे मुकाबिले में परहेज़ करें।
आज कुरैश ही आले रसूल बने हुवे हैं जिनके लिए हम दरूद ओ सलाम भेजा करते हैं, और वह हमें हिंदी मिस्कीन कहते हैं।

बुख़ारी 1452
क़ुरैशी कशमकश 
मुहम्मद कहते है मेरी उम्मत इन्हीं चंद क़ुरैशियों के हाथों हलाक होगी। अगर मैं चाहूं तो बतला सकता हूँ कि वह किनके किनके बेटे होंगे।

* मुहम्मद का नर्म गोशा अपने कबीले के लिए कितना तरफ़दार और जानिब दार है, हदीस से अंदाज़ा लगाया जा सकता है। सारी उम्मत दाँव पर होगी मगर क़बीले के दो फ़र्द उन सब पर भारी होंगे। मुहम्मद की जुबान उनका नाम लेने के लिए तय्यार नहीं।
मामूली चोरी पर एक मुअज्ज़िज़ खातून का हाथ क़लम कर देने वाले अल्लाह के रसूल दो क़ुरैश नव जवानो के लिए इतने जानिब दार हैं कि अपनी उम्मत को ख़त्म होने जाने के लिए राज़ी हैं।
उनकी नबूवत की पेशीन गोई भी सच साबित नहीं हो पाई कि उम्मत तो अरबियों के तलवे चाट रही है।

बुख़ारी 1453
इमाम गुमराह 
मुहम्मद कहते हैं कि एक वक़्त आएगा जब लोग गुमराही में मुब्तिला हो जाएँगे. वह हम तुम जैसे लोग होंगे, हमारी ज़ुबान बोलेंगे, मगर ख़बरदार तुम अपने इमाम की पैरवी करना, अगर इमाम मुयस्सर न हो तो जंगल की तरफ भाग जाना और दरख्तों की जड़ें खा खा कर मर जाना।

 * हाँ यह वक़्त ज़रूर आने वाला है, मुसलमानों की नौबत खुद कुशी की होगी और इमाम बकसरत होंगे, हर इमाम इनका खून चूस रहा होगा , मुसलमान अभी से तैयार हो जाएं।
ऐसे मौके पर ईसाई इनके सामने मिशन के साज़ ओ  सामान  लिए खड़े होंगे और हिन्दू शुद्धि करण की भजन मण्डली।
मगर खबरदार !
शुद्ध हुए तो हमेशा के लिए अशुद्ध ही हो जाओगे। वह तुमको अपनी रोटी बेटी में शामिल नहीं करेगे। इनको उस वक़्त मेहतरों और मजदूरों की ज़रुरत होगी, वह तुम पूरी करने के लिए तैयार रहना .
ईसाइयों का भी तुम्हें बख्श देने का ख़याल न होगा, इनको तुम्हारी ही सलाहियतों का मुसलसल फायदा चाहिए होगा । और चाहिए होगा एक बड़ा कंज्यूमर मार्केट .
ऐसा वक़्त आने से पहले तुन मोमिन की बात मानो, मज़हब ए इंसानियत की राह अपनाओ, इस से किसी इंसान को परहेज़ नहीं।
इस्लाम में इंसानियत का कोई बाब नहीं, मुल्लाओं के सुर में सुर मिलाना बंद करो। इनके साए से बचो, इनसे इतना दूर रहो कि जैसे ख़ारिश ज़दा कुत्तों से फ़ासला रखते हो, यह तुम्हारे दर पे आएं तो फ़क़ीरों जैसा सुलूक करो और इनको आगे बढ़ने को कह दो।
सिर्फ़ इंसानियत की राह ही तुमको बचा सकती है। इंसानियत जिसका कोई रहनुमा नहीं, वह खुद तुम्हारे अन्दर बैठी हुई है जो अपने अंकुर फोड़ा करती है, फूलती और फलती है और तुम्हें हर वक़्त सच्चाई की राह पर गामज़न रखती है।
बुख़ारी 1362 
गिर्गिट पर ज़ुल्म 
क़ुदरत की एक ख़ूब सूरत मख़लूक़ है गिरगिट, जिसके नक़्ल ओ हरकत और रूप रंग को देखते ही बनता है. ये छिपकिली जैसा घिनावना भी नहीं होता और न उसके जैसा ज़हरीला ही .
इस प्यारी मख्लूक़ को मुहम्मद ने देखते ही मार डालने का हुक्म दिया है .मुसलमान बच्चे इसे जहाँ देखते हैं फ़ौरन इसके मारने का मश्गिला शुरू कर देते हैं , उनको बतलाया जाता है कि इसको मारने से सवाब मिलता है. 
इस वाक़िए का पस ए मंज़र ये है कि जब मुहम्मद रातो रात मक्का से मदीने के लिए फ़रार हो रहे थे कि रात  हो गई थी और वह एक ग़ार में छिप गए थे जिसके मुंह पर मकड़ियों ने रात में जाल तान दिया था . उनके दुश्मन ग़ार तक आए और मकड़ी के जाले को देख कर इसकी तलाशी नहीं ली क्योंकि जाल एकदम साबूत था .
मुहम्मद ग़ार के अन्दर से सब देख और सुन रहे थे, उन्हों ने देखा कि वहाँ मौजूद एक गिरगिट हस्ब आदत अपनी गर्दन उछाल रहा है जिसे अक़्ल के दुश्मन समझे की वह दुश्मनों को खबर दे रहा है कि मैं अन्दर हूँ .
इस मुआमले में न मकड़ी ने मुहम्मद को बचाया न गिरगिट ने उनके खिलाफ़ कोई अमल किया , दोनों अपने अपने फ़ितरत में मसरूफ रहे. 
मुहम्मद इस ग़रीब पर एक इलज़ाम और मढ़ते हैं कि ये उस आग को हवा दे रहा था जिसमें हज़रात इब्राहीम को डाल गया था .
 अबू हरीरा कहते हैं - - - 
कि मुहम्मद का हुक्म है कि गिरगिट को तीन या उस से ज्यादा बार मरने में सवाब है मगर दो बार में ज्यादा सवाब है, एक बार में मारने में तो मज़ह ही कुछ और है और सवाब भी ज्यादा .
* मैं ने भी बचपन में गिरगिट मारे हैं, इसका अज़ाब मुहम्मद और इस्लामी आलिमों से सर . 


जीम. मोमिन 

Tuesday, 9 April 2013

हदीसी हादसे 80


*****

बुख़ारी  १३५१ 
बदबू दार हदीसें 
"मुहम्मद पुड़िया छोड़ते हैं कि अगर बनी इस्राईल न होते तो गोश्त में बदबू पैदा न हुवा करती और अगर हव्वा न होतीं तो कोई औरत अपने शौहर की ख़यानत न किया करती, यानि यह तरीकः उन लोगों का जारी किया हुवा है, अगर यह लोग ये फ़ेल न करते तो मुसीबत न आती ." 

इस औघड़ को इसका अल्लाह थोड़ी सी अक़्ल सलीम भी देता तो ऐसी बात न करता ,
क्या बनी इस्राईल से पहले यानी याकूब तक गोश्त में बदबू नहीं हुवा करती थी कि उनकी नाक़िस नस्लों के बाद गोश्त में बदबू पैदा होना शुरू हो गई ?
कहता है इस फ़ेल के बाद ?
किसी का तवल्लुद या जन्म लेना उसका फ़ेल कहाँ होता है ? 
मासूम अबोध बच्चे को क्या मालूम रहता है कि जन्म लेने की मुजरिमाना हरकत कर रह है?
पूरी क़ुरआन में "या बनी इस्रईला" की दास्तान गाते गाते, वह हदीस में इनकी ऐसी ज़िल्लत करता है कि इसके वजूद को ही बदबू दार साबित कर दिया. 
दर अस्ल यह हरबा था यहूदियों को रुसवा करने का .
सारी इंसानियत की मादर ए अव्वल मानी जाने वाली हव्वा को मुहम्मद यूँ मुजरिम क़रार देते है जैसे औरत ज़ात की तमाम खामियों की वजेह हव्वा थी, न वह पैदा होने की ग़लती करतीं, न ही औरत ज़ात में यह खामियाँ मौजूद होतीं .
सानेहा ये है कि ऐसी जाहिल रिसालत की इन बातों को मदरसों में Phd कराई जा रही है . तालिब इल्मों की तलाश (शोघ) यह होती है कि ये हदीस , हदीस ए मख़दूस, मशकूक, बातिल या कमज़ोर तो नहीं? 
यही ग़लीज़ इल्म बच्चों के ज़हनों में भर दिया जाता है जिसे व तमाम उम्र ढोते रहते है. 

मुस्लिम किताबुल अख्फ़िया 
मुहम्मद बे ख़याली में कभी कभी कोई माक़ूल बात भी कह जाते हैं, यह भूलते हुए कि यह बात उनकी पैगंबरी के ख़िलाफ़  जाती है, 
"कहते हैं कि हाकिम सोच कर हुक्म दे और सही करे तो उसे दो सवाब, अगर ग़लत हो जय तो एक तो है ही "
हाकिम का हुक्म कुरान और हदीस की रौशनी में होना चाहिए. हुक्म सही हो या ग़लत. यह किताबें कहाँ सही हैं? जो इन पर तकिया रख कर इन्साफ किया जा सके.
इस्लाम का क़ानून है तौहीन रिसालत पर मुजरिम का सर क़लम कर दिया जाय. यह कोई इन्साफ़ हुवा कि  झूट का साथ न देने पर मौत के घाट उतार दिया जाए . 
बुख़ारी  १ ३ ६ १  
बाबा इब्राहीम का ख़तना
मुहम्मद गढ़ते हैं कि 
" हज़रात इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने अपना ख़तना अस्सी साल की उम्र में खुद अपने हाथों से एक कुल्हारी से मुकाम क़ुदूम में किया ."
 * मुहम्मद ने अपना ख़तना कभी नहीं कराया और एलान किया कि मैं तो मख़तून पैदा ही हुवा हूँ . इनकी बात को तस्दीक़ नहीं करा सके लोग कि कौन शामत मोल ले ?
इस बात की गवाही उनकी बीवीयाँ, बांदियाँ और उनकी रखैलें दे सकती थीं मगर वह सब उनकी गुलामी में थीं .
यह माफ़ौक़ुल फितरत है कि कोई इंसान मख़तून पैदा हो। हाँ  कभी कभी किसी आज़ा में नुक्स होता है भी तो वह बात इसके जिस्म की कहानी बन कर समाज में फैल जाती है .
गोया उम्मत ए अक्दास के पैगम्बर तमाम उम्र जिस्मानी तौर पर काफ़िर और मुशरिक रहे जो उनके तमाम झूटों में मुजस्सम झूट कहा जा सकता है. 
ख़तना बहुत पुराना तरीका ए कार है जो यहूदियों में सदियों से चला आ रह है, जिसकी नक़्ल मुहम्मद ने बे चूँ चरा अपना लिया .
भारत में जब दंगे होते हैं तो पैंट उतार कर लिंग दिखलाना हिदू और मुसलमान दोनों की मजबूरियाँ बन जाती हैं .


जीम. मोमिन 

Tuesday, 2 April 2013

Hadeesi Hadse -79


*****

बुख़ारी 1339
जमहाई लेना शैतानी हरकत 
मुहम्मद कहते हैं कि जम्हाई लेना शैतानी हरकत है, तुम में से जब किसी को जम्हाई आए तो वह हत्तुल इमकान उसे रोके।

* जम्हाई आना अच्छी या बुरी हरकत नहीं बल्कि अलामत है नींद आने की. नव ज़ायदा बच्चा बार बार जम्हाई लेता है जिसमे कठ मुल्ले को शैतान ही नज़र आता है। लाल बुझक्कड़ की खोपड़ी पाई थी, छींक आने पर शुक्र अल्हमदो लिल्लाह कहने को कहते, जो बीमारी की अलामत लेकर आती है।  लोग इस मौके पर सोरी बोलते हैं।
काश कि मुसलमान समझ सकें कि वह ख़ुद कितने बड़े शैतान थे।

बुख़ारी 1345
मुर्ग और गधे की आवाजें 
कठ बैठे मुहम्मद कहते हैं कि जब मुर्ग़ की आवाज़ सुनो तो अल्लाह के फ़ज़ल और नेमत के तलब गार रहो और जब गधे की आवाज़ सुनो तो 'आऊज़ ओ बिल्लाह ए मिनस शैतानुर्रजीम ' पढो , क्योंकि मुर्ग़ फ़रिश्ते को देखता है और गधा शैतान को .

*मुहम्मद इंसान के ही नहीं बल्कि जानवरों के भी दुश्मन हैं, सीधी सादी मख़लूक़ को ज़र्द रू कर रहे हैं। ज़िन्दगी भर गधों पर सवारी की , कभी कभी तो इस पर ऐसा ज़ुल्म करते थे कि डबल सवारी हो जाया करते थे। यह एहसान  फ़रामोशी ?
इस मासूम जानवर के पीछे पड़े रहते, कभी आवाज़ को लेकर कभी सूरत को लेकर।

बुख़ारी 1349
 आदम का क़द 
मुहम्मद कहते हैं कि जब अल्लाह तअला ने आदम को पैदा किया तो उनका क़द 60 हाथ था (करीब 50 मीटर ) इसके बाद कम होते होते इस हद तक आ गया है , लेकिन जन्नत में दाख़िल होने वाले लोग आदम की तरह ही होंगे।

*कुरान की बातें तो खैर मुहम्मद को जिब्रील बतलाया करता था मगर इन हदीसी शगूफों को किसने इनके कान में फूँका ? 
शैतान ने ?
एक जगह कहते हैं कि मुझ से फ़ैसले मत कराया करो, मैं भी तुम्हारे जैसा एक इंसान हूँ , तुम्हारी लफ्फ़ाज़ी में आकर तुम्हें कुछ दे दिया तो समझ लो वह दोज़ख़ का एक टुकड़ा होगा।
उनकी यह बात माक़ूल है मगर इतनी बड़ी बड़ी 50 मीटर की लम्बी गप कहाँ से पाते थे ?
क्या यह बात सच नहीं कि ख़ाली दिमाग़ शैतान का होता है ?
* जब जन्नातियों के क़द 60-60 हाथ के हो जाएँगे तो उनके लिए नई नई मुसीबतें खड़ी हो जाएँगी . दिन भर की पंज वक्ता नमाज़ों की 24 रिकत की उठ्ठक बैठक ही उनकी जान ले लेगी . 
पता नहीं हूरें भी 60 हाथ की होँगी जिनको ऊपर से नीचे तक देखने में ही ज़ाइका बदल जाएगा . या फिर 5 फिटी होंगी जिनको जन्नती मर्द की शक्ल देखने के लिए सीढ़ी लगानी पड़ेगी .
इस क़द्र झूटा और मक्कार पैग़म्बर क्या दुन्या की किसी दूसरी उम्मत के पास होगा , सिवाय मुसलमानों के ?


जीम. मोमिन